अन्य जिलेकबीरधाम जिलाछत्तीसगढ़पंडरिया विधानसभा

विधायक भावना बोहरा ने 4.86 करोड़ से अधिक के तीन सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन…

सुगम आवागमन की दिशा में बड़ा कदम….

कबीरधाम// छत्तीसगढ़ में डबल इंजन भाजपा सरकार के गठन के बाद प्रदेश में विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण को निरंतर गति मिल रही है। इसी क्रम में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
शुक्रवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 86 लाख 26 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले तीन सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में पक्की सड़कों का निर्माण क्षेत्र के समग्र विकास की नींव है।
भूमिपूजन किए गए कार्यों में:–
बगदई से कौड़िया सड़क (लागत: ₹1 करोड़ 83 लाख 95 हजार),
बनिया से कारेसरा मार्ग (लागत: ₹1 करोड़ 57 लाख 44 हजार),
गांगीबहरा से हथलेवा सड़क (लागत: ₹1 करोड़ 44 लाख 87 हजार)
शामिल हैं।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार विकास, सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ जनाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। सुदृढ़ सड़कें न केवल आवागमन को सरल बनाएंगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेंगी। हमारा लक्ष्य है कि गाँव-गाँव तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचें और हर नागरिक को विकास का लाभ मिले।
उन्होंने बताया कि विगत दो वर्षों में पंडरिया विधानसभा ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण, वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक अधोसंरचना का विस्तार हो रहा है। किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुप्रतीक्षित सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण भी प्रारंभ हो चुका है, जिससे सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा।
विधायक बोहरा ने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। महिला, युवा, किसान सहित समाज के सभी वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। जनता ने जिस विश्वास के साथ जनादेश दिया है, उसके सम्मान में हम पंडरिया को समृद्ध, सशक्त और विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुविधा सुदृढ़ करने के लिए 16 सड़कों के निर्माण हेतु 1 करोड़ 54 लाख रुपये से अधिक तथा बजट 2024-25 में 3 सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए 7 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक की स्वीकृति प्राप्त हुई है। वर्तमान में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास, अधोसंरचना एवं सिंचाई परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, जनपद पंचायत अध्यक्ष दुर्गा सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, मंडल महामंत्री धरमपाल कौशिक, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button