इंदौरी को 1.95 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधायक भावना बोहरा ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन!
भारत माता चौक व मां कर्मा माता चौक का लोकार्पण, मुक्तिधाम, मांगलिक भवन और दुकानों के निर्माण का हुआ भूमिपूजन!

पंडरिया// नगर पंचायत इंदौरी में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए करीब 1 करोड़ 95 लाख 94 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कार्यक्रम में शामिल होकर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
कुल राशि में 1 करोड़ 45 लाख 97 हजार रुपये के कार्यों का भूमिपूजन तथा 49 लाख 97 हजार रुपये के पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इन कार्यों से नगर में सार्वजनिक सुविधाओं, सौंदर्यीकरण और अधोसंरचना को विस्तार मिलने की उम्मीद है।
चौक सौंदर्यीकरण से लेकर मुक्तिधाम तक के काम!
कार्यक्रम के दौरान विधायक भावना बोहरा ने भारत माता चौक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा मां कर्मा माता चौक का लोकार्पण किया। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 14 में मुक्तिधाम विकास कार्य, निकाय क्षेत्र में दुकानों का निर्माण, मांगलिक भवन निर्माण और मुक्तिधाम उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया गया।
विधायक ने इस अवसर पर नगरवासियों को विकास कार्यों की सौगात के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगर की जरूरतों के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी।
इंदौरी में पहले भी हो चुके हैं कई विकास कार्य,
कार्यक्रम में बताया गया कि नगर पंचायत इंदौरी क्षेत्र में पिछले वर्षों के दौरान करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा अधोसंरचना मद के तहत करीब 2 करोड़ रुपये की प्राविधिक स्वीकृति मिलने की जानकारी भी दी गई।
इन परियोजनाओं में सड़क, भवन, चौक, बाजार और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर इन कार्यों को नगर की आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।
हर वार्ड तक विकास पहुंचाने का दावा…
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इंदौरी नगर के प्रत्येक वार्ड और परिवार तक विकास कार्यों का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम, मांगलिक भवन और दुकानों के निर्माण से स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलेंगी, जबकि चौक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से नगर की सार्वजनिक जगहों का स्वरूप बेहतर होगा।
उन्होंने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, सिंचाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। विधायक ने कहा कि गांवों और नगरों को बेहतर अधोसंरचना से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद….
कार्यक्रम में नगर पंचायत इंदौरी के प्रभारी रोशन दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष मित्रिन बाई मांडले, उपाध्यक्ष जसवंत साहू, मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, विधायक प्रतिनिधि रामसुख जायसवाल, मंडल महामंत्री मनोज बंजारे सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्राम पंचायतों के सरपंच और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में राजू चंद्रवंशी, नारद साहू, सुखमणी गोस्वामी, हिमचंद सिन्हा, तनुजा आडिले, प्रकाश साहू, दुर्गा साहू, दाऊराम छेदावी, आरती नारंगे, मिल्पी गंगासागर टंडन, उमेद दास बघेल, असमन चंद्रवंशी, ज्ञानेश डहरिया, भरत घृतलहरे, कमलेश कोशले, कौशल तिवारी, डॉ. भरत यादव और रोहित कुमार मेरावी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।



