छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

बार काउंसिल परीक्षा उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बने इष्ट देवांगन, सामाजिक क्षेत्र एवं शहर में हर्ष का माहौल…

छत्तीसगढ़// इष्ट देवांगन ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (AIBE) की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विधिवत अधिवक्ता (Advocate) बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है।

इष्ट देवांगन की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन एवं न्याय के प्रति समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज एवं क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए, विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने विधिक ज्ञान, ईमानदारी एवं निष्पक्ष कार्यशैली से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

हम सभी उनकी सफलता पर गर्व महसूस करते हैं तथा उनके सफल, सम्मानित एवं उज्ज्वल अधिवक्ता जीवन की मंगलकामना करते हैं।

बधाई संदेश….

आपकी यह उपलब्धि आपके अथक परिश्रम, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप न्याय, सत्य एवं मानव सेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। आपके सफल एवं गौरवशाली अधिवक्ता जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button