छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग शहर

नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के आग्रह पर आयुक्त लीना कोसाम ने लिया त्वरित संज्ञान, संघ ने जताया आभार….

वेतन जारी होने से दुर्ग निगम के कर्मचारियों को मिली राहत!

दुर्ग// नगर पालिक निगम दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान के मामले में नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ की पहल के बाद कर्मचारियों को राहत मिली है। संघ द्वारा कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्या को निगम प्रशासन के समक्ष रखा गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए नवपदस्थ निगम आयुक्त लीना कोसाम (IAS) ने त्वरित पहल की, जिसके बाद कर्मचारियों का लंबित वेतन जारी किया गया।
वेतन जारी होने के बाद निगम के अधिकारी-कर्मचारियों में राहत और खुशी का माहौल है। कर्मचारियों की समस्या पर तत्काल सकारात्मक कार्रवाई के लिए नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ ने आयुक्त लीना कोसाम के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

संघ ने सराही आयुक्त की संवेदनशील पहल….

नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष राजूलाल चंद्राकार ने आयुक्त की पहल की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्या को उन्होंने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संघ के आग्रह पर त्वरित संज्ञान लेकर वेतन जारी कराने की कार्रवाई की।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और समयबद्ध तरीके से सकारात्मक कार्रवाई करना प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ने के साथ ही निगम प्रशासन के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत हुआ है।

संवाद और समन्वय से समाधान की दिशा में पहल…

संघ के अनुसार, नवपदस्थ आयुक्त लीना कोसाम के साथ हुई सौजन्य भेंट के दौरान कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई थी। इसके बाद वेतन के मामले में त्वरित कार्रवाई होना प्रशासन और कर्मचारी संगठन के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय का सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है।

जिला अध्यक्ष राजूलाल चंद्राकार ने कहा कि संघ आगे भी अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विषयों को सकारात्मक एवं रचनात्मक तरीके से निगम प्रशासन के समक्ष रखता रहेगा।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों के प्रति आयुक्त की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय की भावना सराहनीय है। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ निगम हित और कर्मचारी हित के बीच सकारात्मक सेतु की भूमिका निभाता रहेगा।

संघ ने एक बार फिर आयुक्त लीना कोसाम का कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्या पर त्वरित संज्ञान लेकर वेतन जारी कराने के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button