अन्य जिलेकबीरधाम जिलाछत्तीसगढ़पंडरिया विधानसभा

श्रद्धा का सम्मान, सेवा का संकल्प: अमरकंटक में 5वाँ साल भी कांवड़ियों के लिए विधायक भावना बोहरा की निःशुल्क सेवा!

30 जुलाई से 24 अगस्त तक भोजन, विश्राम, पेयजल सहित सभी सुविधाएं , हजारों शिवभक्तों को मिलेगा लाभ,
सावन माह की पावन बेला में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

कबीरधाम// पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में लगातार पांचवें वर्ष कबीरधाम जिले से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई है, जिससे हजारों शिवभक्तों की कठिन यात्रा अब और अधिक सहज और सुरक्षित हो गई है।
भारतीय संस्कृति में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना, भक्ति और तपस्या का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा कर पवित्र नदियों से जल लाकर भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। कबीरधाम जिले से भी हर वर्ष हजारों कांवड़िये अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा उद्गम स्थल तक कठिन पदयात्रा करते हैं।
इसी आस्था और सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए विधायक भावना बोहरा द्वारा विगत 4 वर्षों से लगातार यह सेवा अभियान चलाया जा रहा है, जिसे इस वर्ष भी विस्तार देते हुए 30 जुलाई से 24 अगस्त तक जारी रखा गया है।
व्यवभारतीय संस्कृति में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना, भक्ति और तपस्या का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा कर पवित्र नदियों से जल लाकर भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। कबीरधाम जिले से भी हर वर्ष हजारों कांवड़िये अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा उद्गम स्थल तक कठिन पदयात्रा करते हैं।

व्यवस्थाओ की जानकारी…
🔹निःशुल्क सात्विक भोजन
🔹 शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
🔹 विश्राम स्थल
🔹 अन्य आवश्यक सुविधाएं
🔹 प्रतिदिन भव्य महाआरती का आयोजन
स्थान: मेला मैदान (डोम), नया नगर पालिका परिसर, अमरकंटक, जिला अनूपपुर (म.प्र.)
📞 संपर्क: 97553-59004, 97544-62000
विधायक भावना बोहरा का बयान…
“श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य और पुण्य का विषय है। पिछले 5 वर्षों से हमें यह अवसर मिल रहा है, जिसे हम आगे भी निरंतर जारी रखेंगे। शिवभक्तों की सेवा करना केवल दायित्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था का सम्मान है।”
विधायक बोहरा ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी कांवड़ यात्रा कर माँ नर्मदा उद्गम से जल लेकर 151 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की है और भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस अनुभव ने उन्हें सेवा के इस अभियान को और मजबूती देने की प्रेरणा दी।
कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि अनुशासन, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। ऐसे में कांवड़ियों की सेवा कर समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश देना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। विधायक भावना बोहरा का यह प्रयास न केवल शिवभक्तों के लिए सहारा बन रहा है, बल्कि समाज में सेवा की नई मिसाल भी पेश कर रहा है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button