छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग-भिलाई

नौकरी लगाने के नाम पर ₹5 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार!

दुर्ग// संभाग आयुक्त कार्यालय दुर्ग में चपरासी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर दो लोगों से कुल ₹5 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी शमीम खान, निवासी कसारीडीह दुर्ग को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी डी. सत्य साईं ने वर्ष 2018 में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे और उसके परिचित से रकम ली थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट, लेनदेन से संबंधित वीडियो और लोन दस्तावेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 13 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी को भी राशि देने से पहले नियुक्ति प्रक्रिया और संबंधित विभाग की सत्यता अवश्य जांचें।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button