अन्य जिले

पंडरिया-पांडातराई को 2.98 करोड़ की सौगात, विकास कार्य में मिलेगी रफ्तार!

कबीरधाम// पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से क्षेत्र को बड़ी विकास सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया नगर पालिका और पांडातराई नगर पंचायत के लिए कुल 2 करोड़ 98 लाख 48 हजार रूपए विकास कार्यों को मंजूरी दी है।
इस स्वीकृति के तहत पंडरिया में हाई मास्ट लाइट, आधुनिक उद्यान और किड्स प्ले एरिया जैसे कार्य होंगे, वहीं पांडातराई में मंगल भवन निर्माण और मुक्तिधाम उन्नयन किया जाएगा।
विधायक भावना बोहरा ने इसे जनता की मांगों की जीत बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन की रफ्तार लगातार तेज हो रही है और इसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।
स्थानीय लोगों में इस घोषणा से खुशी का माहौल है और क्षेत्र के समग्र विकास की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button