छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

कांग्रेस संगठन में नई ताकत: सुधीर चंदेल बने प्रदेश सचिव”

दुर्ग// छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग में प्रदेश सचिव उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, वरिष्ठ नेता अरुण वोरा सहित समस्त वरिष्ठ नेतृत्व का विशेष रूप से धन्यवाद किया। चंदेल ने कहा कि यह नियुक्ति उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है। जैसे अहम पद पर नियुक्ति के बाद सुधीर चंदेल ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता का सम्मान माना जा रहा है।
विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प!
सुधीर चंदेल ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनसेवा का एक बड़ा अवसर है।
वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार!
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, वरिष्ठ नेता अरुण वोरा सहित समस्त वरिष्ठ नेतृत्व का विशेष रूप से धन्यवाद किया। चंदेल ने कहा कि यह नियुक्ति उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है।
संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस…….
सुधीर चंदेल ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने और सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
संविधान और सामाजिक समरसता के प्रति प्रतिबद्धता,
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक समरसता, समान अवसर और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। वे इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
समर्थकों और कार्यकर्ताओं का भी जताया आभार….
अंत में सुधीर चंदेल ने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button