कुम्हारी, दुर्गछत्तीसगढ़दुर्ग जिला

लक्जरी कार बनी तस्करी का अड्डा, दरवाजों से मिला 14.5 किलो गांजा

दुर्ग//कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा तस्करीके मामले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, हाईटेक तरीके से हो रही गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक क्रेटा कार (CG 04 HX 6908) से 14.5 किलो गांजा (कीमत करीब 7.25 लाख रुपये) बरामद किया।
चौंकाने वाली बात यह रही कि तस्करों ने कार के चारों दरवाजों के अंदर विशेष गुप्त चेंबर बनाकर गांजा छिपाया था, जिसे ऊपर से फाइबर शीट से ढंक दिया गया था। सामान्य जांच में यह पूरी तरह अदृश्य था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ ने इस चालाकी को बेनकाब कर दिया।
🔹 2 तस्कर गिरफ्तार,
🔹 गांजा, क्रेटा कार, 22 हजार नकद और मोबाइल जब्त,
🔹 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज,
गिरदुर्ग फ्तार आरोपियों की पहचान उड़ीसा निवासी तीरथा ठेला (36) और कुम्हारी निवासी किशन जगत (35) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर दुर्ग-भिलाई में खपाने वाले थे और पहले भी इस तरह की तस्करी कर चुके हैं।
पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। 8आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जाएगा।
दुर्ग पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button