पेट्रोल पम्प पर मची अफरा-तफरी: डिब्बों में भरकर दिया जा रहा पेट्रोल, प्रशासन मौन, जानिये पूरा मामला…?

राजनांदगांव// देवादा (सोमानी थाना क्षेत्र)।
जिले की सीमा से लगे देवादा स्थित राजावत पेट्रोल पम्प एक बार फिर विवादों में घिर गया है। यहां इंधन के लिए उमड़ी भीड़ के बीच खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए डिब्बों में पेट्रोल भरकर दिया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला…?
बताया जा रहा है कि देवादा स्थित राजावत पेट्रोल पम्प पर अचानक भारी संख्या में लोग इंधन भरवाने पहुंच गए। लंबी कतारों और अव्यवस्था के बीच पेट्रोल पम्प कर्मचारियों द्वारा डिब्बों और बोतलों में पेट्रोल भरकर देने का सिलसिला शुरू हो गया।
यह कार्य पेट्रोलियम नियमों के खिलाफ माना जाता है, क्योंकि इससे आगजनी और दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
📞 कलेक्टर को शिकायत, लेकिन नहीं उठा फोन!
मामले की गंभीरता को देखते हुए, स्थानीय लोगों ने राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव को फोन कर शिकायत करने की कोशिश की।
कलेक्टर ने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी और बढ़ गई है।
नियम क्या कहते हैं…?
पेट्रोलियम अधिनियम और सुरक्षा मानकों के अनुसार
खुले डिब्बों/बोतलों में पेट्रोल देना सख्त मना है
केवल मान्यता प्राप्त कंटेनर में ही इंधन वितरण किया जा सकता है
उल्लंघन पर लाइसेंस निलंबन और कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है….
लोगों में आक्रोश….
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि
“जान जोखिम में डालकर पेट्रोल दिया जा रहा है, और प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।”
लोगों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की तत्काल जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
अब बड़ा सवाल…?
क्या राजावत पेट्रोल पम्प पर होगी कड़ी कार्रवाई..?
या फिर यह मामला भी कागजों में दबकर रह जाएगा..?
फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर कब और क्या कदम उठाते हैं।



