छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग-भिलाई

दुर्ग में बढ़ते अपराधों पर कप्तान का ‘एक्शन प्लान’ तैयार..? दीपावली से पहले पुलिस और क्राइम ब्रांच में बड़े फेरबदल के संकेत!

दुर्ग में बढ़ते अपराधों ने बढ़ाई पुलिस कप्तान की चुनौती! चाकूबाजी, हत्या, चोरी और चेन स्नैचिंग के बीच क्या दीपावली से पहले बदलेगी दुर्ग पुलिस की तस्वीर..?

दुर्ग// शहर और जिले में लगातार सामने आ रहे चाकूबाजी, हत्या, चोरी और चेन स्नैचिंग जैसे मामलों ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। त्योहारों का सीजन नजदीक है और ऐसे में अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाना दुर्ग पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

लगातार हो रही वारदातों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या दुर्ग पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल दीपावली से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में हैं..?

थानों से लेकर क्राइम ब्रांच तक बदलाव की चर्चा…

पुलिस महकमे में चर्चा है कि लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और अपराध नियंत्रण की समीक्षा के बाद कुछ थाना प्रभारियों से लेकर पुलिस की महत्वपूर्ण टीमों में बदलाव किया जा सकता है। खास नजर क्राइम ब्रांच की कार्यप्रणाली और टीम के संभावित फेरबदल पर भी है।

हालांकि, अभी तक किसी आधिकारिक फेरबदल सूची की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर आने वाले दिनों में पुलिस कप्तान की ओर से नई सूची जारी होती है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि किन अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलती है और किन पर बदलाव की गाज गिरती है।

त्योहारी सीजन में बढ़ती चुनौती….?

दीपावली के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ ही चोरी, चेन स्नैचिंग, वाहन चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में पुलिस की गश्त, पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी को लेकर भी पुलिस प्रशासन को पहले से अधिक सतर्क रहना होगा।

अब निगाहें पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल पर टिकी हैं कि क्या वे अपराध नियंत्रण को लेकर कोई बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हैं…?

सबसे बड़ा सवाल—कौन रहेगा, कौन जाएगा..?

क्या थाना स्तर पर जिम्मेदारियों में बदलाव होगा..?

क्या क्राइम ब्रांच की टीम में नए चेहरों को मौका मिलेगा…?

क्या लगातार अपराधों को लेकर पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी..?

और सबसे अहम—क्या दीपावली से पहले दुर्ग पुलिस की नई लिस्ट सामने आएगी…?

फिलहाल इन सवालों के जवाब का इंतजार है। लेकिन इतना जरूर है कि त्योहारी सीजन से पहले अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कप्तान के अगले कदम पर पूरे पुलिस महकमे और आम जनता की नजरें टिकी हुई हैं।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button