छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग शहर
सब्जी मंडी में चल रहा था नशे का खेल, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार!

दुर्ग// मोहन नगर थाना क्षेत्र में गांजा बेचने वाले युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सब्जी मंडी धमधा नाका क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी विकास यादव उर्फ लासा (19 वर्ष) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.064 किलोग्राम गांजा और बिक्री की नगदी रकम बरामद हुई।
एक लाख से ज्यादा का माल जब्त…
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख रुपए कीमत का गांजा और 740 रुपए नगद जब्त किए हैं।
एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज…
मामले में अपराध क्रमांक 323/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख), 27(क) में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



