साइबर ठगी और नशे के खिलाफ अंजोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत, एसपी का बड़ा अभियान!


दुर्ग// जिले में बढ़ते साइबर अपराध और नशे की प्रवृत्ति पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग एसपी के निर्देश पर अंजोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत वासुदेव चंद्राकर वेटनरी कॉलेज में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों को साइबर फ्रॉड और नशा मुक्ति को लेकर अहम जानकारी दी गई।
छात्रों को दी गई ये बड़ी सीख अभियान के दौरान साइबर सेल टीम ने छात्रों को बताया कि आजकल अनजान नंबरों से आने वाले कॉल, लिंक और मैसेज किस तरह लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन गतिविधि से सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
अगर कोई अननॉन फ्रॉड कॉल आए तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।
यदि आप ठगी का शिकार हो जाते हैं तो बिना देर किए साइबर पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
डिजिटल सुरक्षा पर खास जोर कार्यक्रम में बताया गया कि छोटी सी लापरवाही से बड़ी आर्थिक हानि हो सकती है। छात्रों को ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के टिप्स भी दिए गए, जिससे वे खुद को और अपने परिवार को साइबर अपराध से बचा सकें।
नशा मुक्ति का भी दिया संदेश सिर्फ साइबर अपराध ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने की भी सीख दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि यह अपराध की ओर भी धकेलता है।
पुलिस की अपील पुलिस प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे जागरूक बनें, अफवाहों और लालच में न आएं, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
संदेश साफ है — सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! दुर्ग पुलिस आपके साथ है।



