सिटी कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज..

दुर्ग// अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे, अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए, डिपरा पारा क्षेत्र से अवैध शराब बेचते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 39 पौवा देशी शराब (7.020 बल्क लीटर) बरामद की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डिपरा पारा दुर्गा मंच के पास एक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान….
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम
अशोक राजपूत (40 वर्ष), निवासी डिपरा पारा, दुर्ग बताया।
🍾 जप्त शराब का विवरण….
तलाशी के दौरान आरोपी के पास
39 पौवा देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल)
कुल मात्रा: 7.020 बल्क लीटर
अनुमानित कीमत: ₹3900/-
पुलिस ने शराब को विधिवत जप्त कर लिया है।
कानूनी कार्रवाई….
इस मामले में अपराध क्रमांक 220/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
घटनास्थल….
डिपरा पारा, दुर्गा मंच के पास
थाना: सिटी कोतवाली, दुर्ग
जिला: दुर्ग
इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के प्र.आर. राकेश निर्मलकर, आरक्षक गजेंद्र यादव, आरक्षक केशव कुमार की विशेष भूमिका रही।
🚔 पुलिस का सख्त संदेश…
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



