महमरा चाकुबाजी:– क्राइम ब्रांच का लंबा अनुभव, फिर भी आरोपी तक पहुंचने में देरी..?
आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर, अंजोरा प्रभारी चंद्रशेखर सोनी से सवाल...

दुर्ग ग्रामीण// अंजोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत महमरा में देर रात हुई चाकूबाजी और लूट के मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन वारदात के बाद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
घटना के बाद से सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर क्यों है…?
अंजोरा चौकी की जिम्मेदारी फिलहाल चंद्रशेखर सोनी संभाल रहे हैं। पुलिस विभाग में उनके पास लंबे समय का अनुभव है और वे क्राइम ब्रांच में भी सेवाएं दे चुके हैं।
इसके बावजूद एक चाकूबाजी के आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रही है।
वहीं, क्राइम ब्रांच की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अगर मामला गंभीर है तो आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस की जांच और कार्रवाई कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है..?
पीड़ितों के आरोपों के मुताबिक मोबाइल, नगदी और बाइक की चाबी भी ले जाने की बात सामने आई है। ऐसे में अब लोगों की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर है।
सवाल सीधा है— आखिर आरोपी कब पकड़ा जाएगा और पुलिस इस मामले का खुलासा कब करेगी…?



