गांजा तस्करी से कमाई करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 करोड़ की 16.68 एकड़ जमीन जप्त, जानिये पूरा मामला…?

मुंबई स्थित सक्षम प्राधिकरण के आदेश पर हुई बड़ी कार्रवाई….
दुर्ग// जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना धमधा क्षेत्र में गांजा तस्करी से अर्जित करोड़ों की संपत्ति पर शिकंजा कसते हुए, दुर्ग पुलिस ने लगभग ₹8 करोड़ मूल्य की 16.68 एकड़ कृषि भूमि को फ्रीज कर दिया है।
आरोपी की पहचान और आपराधिक इतिहास….
इस मामले में मनोज साहू (45 वर्ष), निवासी ग्राम राजपुर, थाना धमधा को मुख्य आरोपी बताया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी में सक्रिय था और उसके खिलाफ पहले से ही NDPS Act के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
दर्ज प्रकरण:–
थाना धमधा: अपराध क्रमांक 150/2001, 166/2002, 50/2005, 25/2013, 89/2016, 263/2016
थाना कुम्हारी: अपराध क्रमांक 138/2020
(धारा 20(बी), 27(ए) NDPS Act)
अवैध कमाई से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति…
पुलिस विवेचना में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने गांजा बिक्री से अर्जित अवैध आय से ग्राम धमधा, राजपुर एवं परपोडी क्षेत्र में 16.68 एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹8 करोड़ आंकी गई है।
NDPS Act के तहत बड़ी कानूनी कार्रवाई…
इस संपत्ति को NDPS Act की धारा 68(F) के तहत सक्षम प्राधिकारी SAFEMA/NDPS कोर्ट, मुंबई के आदेश पर विधिवत फ्रीज किया गया है।
यह कार्रवाई अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर नियंत्रण के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है।
घटनास्थल…..
ग्राम धमधा
ग्राम राजपुर
ग्राम परपोडी
(जिला दुर्ग)
🚔 पुलिस की सख्त चेतावनी…
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ इसी तरह कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी और उनकी अवैध संपत्तियों को भी जब्त/फ्रीज किया जाएगा।
सराहनीय भूमिका…
इस कार्रवाई को सफल बनाने में थाना धमधा पुलिस टीम, राजस्व विभाग एवं संबंधित विधिक प्राधिकरण की महत्वपूर्ण और समन्वित भूमिका रही।



