छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग-भिलाई

ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर दुर्ग पुलिस का बड़ा प्रहार, Guru 777 ऐप से सट्टा चलाते आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त…

भिलाई// दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए छावनी थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लैपटॉप, महंगे मोबाइल फोन एवं कार सहित लाखों रुपये की संपत्ति जब्त की है।
घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी…
मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर छावनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैकुंठ धाम वाटिका गेट, कैम्प-2 भिलाई के पास घेराबंदी की। संदिग्ध क्रेटा वाहन (CG04MA1235) की तलाशी लेने पर आरोपी को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
Guru 777 ऐप के जरिए चल रहा था सट्टा
जांच में सामने आया कि आरोपी Guru 777 नामक ऑनलाइन एप के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर अवैध सट्टा संचालन कर रहा था। पुलिस ने मौके से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर, आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम एवं अन्य वैधानिक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
आरोपी की जानकारी….
नाम : इरफान पाशा
उम्र : 35 वर्ष
निवासी : खुर्सीपार, भिलाई
जप्त सामग्री (कुल लाखों की संपत्ति)
क्रेटा कार (कीमत लगभग ₹3,00,000)
Dell Inspiron-7405 लैपटॉप (लगभग ₹20,000)
iPhone 16 Pro Max (लगभग ₹70,000)
अन्य स्मार्ट मोबाइल (लगभग ₹80,000)
कार्रवाई का कारण…
अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जा रहा था।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका…
इस कार्रवाई में थाना छावनी पुलिस की टीम ने त्वरित सूचना संकलन, सटीक रणनीति और प्रभावी घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दुर्ग पुलिस की सख्त चेतावनी….
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ एवं ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button