दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: लग्जरी गाड़ियों पर चला शिकंजा, 52 वाहन चालकों पर कार्रवाई!

दुर्ग// शहर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ दुर्ग यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान चलाकर लग्जरी एवं एसयूवी वाहनों को निशाने पर लेते हुए, कुल 52 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
शाम से आधी रात तक चला अभियान….
यातायात पुलिस द्वारा 23 अप्रैल को शाम 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन जांच की गई।
इन स्थानों पर सख्त निगरानी…
अभियान के तहत सिविक सेंटर, सूर्या मॉल चौक, जुनवानी चौक, रिसाली मार्केट और जेल तिराहा जैसे प्रमुख चौराहों पर विशेष पॉइंट बनाकर वाहनों की जांच की गई।
इन उल्लंघनों पर हुई कार्रवाई…
चेकिंग के दौरान निम्न नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई…
शराब पीकर वाहन चलाना,
तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग,
ब्लैक फिल्म का उपयोग,
मॉडिफाइड वाहन,
प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल,
पुलिस का सख्त संदेश…
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम जनता से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें।



