दुर्ग पुलिस में पदोन्नति का जश्न: 4 ASI बने, सब-इंस्पेक्टर, SSP ने लगाया स्टार, बढ़ाया हौसला…


दुर्ग// दुर्ग पुलिस महकमे में शनिवार को गौरव और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब 4 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को पदोन्नति देकर उप निरीक्षक (SI) बनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने स्वयं पदोन्नत अधिकारियों को स्टार (बैच) लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली का मिला सम्मान,
पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के तहत दुर्ग जिले में पदस्थ 4 एएसआई को पदोन्नत किया गया। इन अधिकारियों की वर्षों की निष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
SSP विजय अग्रवाल ने कहा कि
“पदोन्नति से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और इससे कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलती है।”
उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों को जनसेवा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने नए दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।
नई जिम्मेदारियों के साथ बढ़ी अपेक्षाएं…
पदोन्नत अधिकारियों ने भी इस अवसर पर अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण समर्पण दोहराया और अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने का संकल्प लिया।
अधिकारी हुए पदोन्नत…
1// उप. निरीक्षक गोरख नाथ चौधरी
2// उप. निरीक्षक पूर्ण बहादुर कांकी
3// उप. निरीक्षक चन्द्रशेखर सोनी
4// उप. निरीक्षक केशव दयाल तिवारी
पुलिस महकमे में खुशी की लहर…
इस पदोन्नति से पूरे दुर्ग पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पदोन्नत साथियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



