छत्तीसगढ़दुर्ग ग्रामीणदुर्ग जिला

नशीली कफ सिरप बेचने वालों दो आरोपी के विरुद्ध पुलगांव पुलिस ने की कार्यवाही!



दुर्ग// अवैध रूप से नशीली कफ सिरप बेचने वालों के विरुद्ध पुलगांव पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़ा। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अपने अपने जुपीटर वाहन तथा एक्टीवा वाहन में एक एक कार्टून में प्रतिबंधित स्वापक औषधी कोडिन फास्फेट कप सिरप को बिक्री करने हेतु पीसेगांव बांथा तालाब नदी रोड थाना पुलगांव में ग्राहक तलाश कर रहे थे। मौके पर पुलगांव पुलिस पहुँचकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया जो पूछताछ में अपना नाम वासु चन्द्राकर उर्फ गोलू निवासी बैगा पारा नटराज मुर्ति के पास व संजय तिवारी उर्फ सोनू निवासी गया नगर मानस मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली बताये।
संदेही संजय तिवारी के कब्जे से वाहन एक्टीवा CG07BK 7647 में भुरा रंग के कार्टून के अंदर में प्रतिबन्धित स्वापक औषधि कोडीन सिरप की शीशी में पुरी भरी हुई सीलबंद हालत् में कुल 70 शीशी कुल मात्रा 7.0 लीटर कुल कीमत 12460 रू. का कफ सिरप एंव नशीली कप सिरप कोडिन फास्फेट का बिक्री रकम 2000 रू. एवं एक नग सैमसंग मोबाईल फोन किमती 20000 हजार रू. बरामद किये है। आरोपी वासु चन्द्राकर के कब्जे से अपने वाहन एक्टीवा क्रं.CG07BK 7647 में भुरा रंग के कार्टून के अंदर में प्रतिबन्धित स्वापक औषधि कोडीन सिरप की 60 शीशी कीमत 10680 रू. का कफ सिरप एंव नशीली कप सिरप कोडिन फास्फेट का बिक्री रकम 1000 रू. एंव एक नग ओप्पो मोबाईल फोन किमती 5000 हजार रू. बरामद किये है। कुल 130 शीशी कुल मात्रा 13 लीटर, 02 नग मोबाईल, 02 वाहन जब्त किए गए हैं।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button