ब्रेकिंग न्यूज:– चॉइस सेंटर से शुरू हुआ पैसों का विवाद, सुबह-सुबह भाई ने भाई की ले ली जा@न!

पैसों के लेनदेन के विवाद में छोटे भाई की ह*या, आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार!
दुर्ग// सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत के इंदिरा नगर बघेरा दुर्ग में पैसों के लेनदेन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हया कर दी।
मृतक की पहचान कैलाश देवांगन (26 वर्ष) निवासी इंदिरा नगर बघेरा, दुर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों का चॉइस सेंटर था और पैसों के लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था।
घटना:– बुधवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि विवाद के दौरान देवेंद्र देवांगन ने अपने छोटे भाई कैलाश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौ**त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी देवेंद्र देवांगन को मौके से ही पकड़ लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



