ठंड से मिली राहत, 3 डिग्री बढ़ा तापमान, अगले 5 दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव

दुर्ग छत्तीसगढ़// प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा बदलने के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बीते दो दिनों में रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा है। जिससे ठंड थोड़ी कम हुई है। वही दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री का इजाफा हुआ है। अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
अंबिकापुर मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिकतम तापमान जगदलपुर में 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा। रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
रायपुर में मंगलवार रात का तापमान 14.5 डिग्री था जो बढ़कर 14.7 पहुंच गया। जो औसत न्यूनतन तापमान से 2 डिग्री अधिक था। बिलासपुर में रात का पारा 13.6 से बढ़कर 13.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो रात के औसत तापमान से 1 डिग्री अधिक था।
मंगलवार को शहरों का अधिकतम तापमान
• रायपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा।
• दुर्ग का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
• बिलासपुर में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रहा।
• पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री ।
• अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
• जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया।