छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

दिव्यांगों और बुजुर्गों को सामाजिक संस्था गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन ने बांटे गर्म कपड़े




दुर्ग छत्तीसगढ़// सामाजिक संस्था गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन द्वारा ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए पहल की। कल्याणी संस्था द्वारा संचालित दिव्यांगजनों के आश्रम घरौंदा में ठंड को देखते हुए स्वेटर, मफलर, गर्म टोपी और कंबल का वितरण किया गया। इसी तरह वृद्धाश्रम ‘रामशिला की कुटिया’ में बुजुर्गों को कंबल वितरण किया गया। गर्म कपड़े पाकर आश्रम के बुजुर्ग खुश हुए। बुजुर्गों ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जीई फाउंडेशन से प्रदीप पिल्लै, अजीत सिंह, अजय कल्याणी उपस्थित थे।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button