छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

दुर्ग, छत्तीसगढ़// अंजोरा चौकी अंतर्गत एक युवक ने बीती रात अपने घर मेंफांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिवार वाले सो कर उठे तो उसे एक कमरे में फांसी पर लटका देखा। इसके बाद तुरंत घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अंजोरा चौकी प्रभारी राम नारायण ध्रुव ने बताया कि ढोला पार अंजोरा निवासी पोषण साहू 35 वर्ष पिता स्वर्गीय बुधारू साहू ने रात में फांसी लगाकर जान दे दी है। वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था। फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button