ज्वेलरी शॉप में ठगी करने वाले, शातिर ठगी चढ़े दुर्ग पुलिस के हत्थे…

दुर्ग// सिटी कोतवाली क्षेत्र में ज्वेलरी दुकानदार को नकली पायल देकर असली चांदी के जेवर ठगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी में प्राप्त चांदी का पायल और खरीद रसीद भी बरामद की है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम….
प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 मई 2026 को मधुबन वाटिका निवासी ज्वेलरी व्यवसायी आशीष जैन की दुकान में दो व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने अपने पास रखे पुराने पायल और कड़ा को असली चांदी का बताते हुए , नए पायल से बदलने की बात कही। आरोपियों ने अंतर की राशि 2,200 रुपये जमा कर नया चांदी का पायल ले लिया और मौके से फरार हो गए।
रात्रि में दुकान बंद करते समय जब पुराने पायल की जांच की गई, तो वह नकली धातु का निकला। इसके बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाना में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए, घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही आरोपियों द्वारा दिए गए आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई।
मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित यात्री प्रतीक्षालय में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से जप्त की सामाग्री…
एक जोड़ी चांदी का पायल,
महावीर ज्वेलर्स की खरीद रसीद
बरामद की है।
इन धाराओं के तहत कार्रवाई…
आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी…
1// राजेश साहू (39 वर्ष), निवासी ग्राम पारकना, जिला अशोकनगर (म.प्र.)
2// प्रदीप श्रीवास्तव (35 वर्ष), निवासी ग्राम अमनचार, जिला अशोकनगर (म.प्र.)
ठगी का मकसद..
आरोपियों द्वारा नकली धातु के पायल को असली चांदी बताकर ज्वेलरी दुकानदार को धोखे में रखकर आर्थिक लाभ अर्जित करना मुख्य उद्देश्य था।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय
पूरे मामले में सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही, जिससे आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील…
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि—
पुराने जेवर के बदले नए जेवर लेने से पहले उनकी अच्छी तरह जांच करें….
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें….
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।



