राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Ind24tv.com// राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम कटोनिवेरे ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान “कंपैनियन आफ ऑर्डर ऑफ फिजी” से सम्मानित किया। मुर्मू ने फिजी के सम्मान को स्वीकारते हुए कहा कि यह सम्मान भारत और फिजी के बीच मित्रता और गहरे संबंध का परिचायक है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति मुर्मू को फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर न सिर्फ भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है बल्कि दोनों देशों के कूटनीतिक संबंध भी और मजबूत हुए हैं। इस बीच भारत की राष्ट्रपति मुर्मू ने फिजी की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश के साथ हमारा 145 साल पुराना एक विशेष और स्थाई बंधन है और यहां सबसे मिलना एक अत्यंत आनंद दया का अनुभव है।