कबीरधाम जिलाछत्तीसगढ़पंडरिया विधानसभा

पंडरिया विधानसभा को सड़क निर्माण हेतु मिली 28 करोड़ 87 लाख रुपए की सौगात!



पंडरिया// छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा लगातार विकास की सौगातें पा रही है। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से क्षेत्र के सड़क निर्माण हेतु 28 करोड़ 87 लाख 8 हजार रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधायक भावना बोहरा ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— “जनता के सुगम आवागमन हेतु सड़कों का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य!

प्रतापपुर-भगतपुर-निंगापुर मार्ग (12.07 कि.मी.) : ₹21.07 करोड़

जंगलपुर-कुम्ही मार्ग (4.10 कि.मी.) : ₹4.75 करोड़

दशरंगपुर-खंडसरा मार्ग (3.00 कि.मी.) : ₹3.03 करोड़


इन तीन प्रमुख मार्गों के निर्माण पर कुल ₹28.87 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है।

विधायक का बयान!

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह सिर्फ सड़कें नहीं, बल्कि जनता के जीवन को सरल और समृद्ध बनाने का संकल्प है। भाजपा सरकार के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में अब तक 300 करोड़ रुपए से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना कार्यों को मंजूरी मिली है।

उन्होंने बताया कि सुतियापाट नहर विस्तारीकरण, बाकेला हाफ नदी व्यपवर्तन, हरिनाला पुल, पंडरिया एवं पांडातराई बाईपास जैसे कार्य भी क्षेत्र की बड़ी उपलब्धियां हैं। इनमें से कई पूरे हो चुके हैं, शेष कार्य प्रगति पर हैं।

हाल की घोषणाएँ!

हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर एवं गौरव पथ निर्माण की स्वीकृति दी है। साथ ही मिनी स्टेडियम, चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और ग्राम स्तर पर सड़क-नाली निर्माण से विधानसभा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करते हुए पंडरिया विधानसभा को “प्रगति और समृद्धि की पहचान” बना रही है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button