अन्य जिलेछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ रायपुररायपुर

G.P. सिंह ने महानिदेशक प्रशिक्षण एवं पुलिस अकादमी चंदखुरी का कार्यभार संभाला!

रायपुर// पुलिस महानिदेशक जी. पी. सिंह, IPS ने मंगलवार को महानिदेशक प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद सिंह ने अकादमी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वर्तमान में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अकादमी की आधारभूत संरचना तथा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।

बैठक के दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर, आधुनिक और व्यावहारिक पुलिस प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। सिंह ने प्रशिक्षण व्यवस्था को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक साधन-संसाधनों की उपलब्धता तथा अकादमी की जरूरतों पर अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने अकादमी की प्रशिक्षण गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, आधुनिक तकनीकों के समावेश तथा प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित अकादमी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, रायपुर!

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button