छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग-भिलाई

स्वतंत्रता दिवस पर ABUS ने सिविक सेंटर चौक में फहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा सेक्टर-6 भिलाई!

दुर्ग// स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय उड़िया समाज (एबीयूएस) द्वारा सेक्टर-6 स्थित सिविक सेंटर चौक में गरिमामय समारोह आयोजित कर ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

समारोह के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से सिविक सेंटर चौक गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस की खुशी में अखिल भारतीय उड़िया समाज की ओर से आने-जाने वाले लोगों के लिए पोहा और चाय का वितरण भी किया गया।

समाज के महासचिव तरुण निहाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जे.एम. तांडी, पुलिस विभाग के अधिकारी अखिलेश सत्यदेव, कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी, संरक्षक कृष्णा सोना, पूरण नायक, जयंती महानद, मोंटू हरपाल, रामभजन, देवेंद्र हरपाल, उमेश बाग, जगन्नाथ जाल, मनोज दुर्गा सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश दिया।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button