छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग शहर

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के गृह क्षेत्र में कथित अवैध बाइक शोरूम..? शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं…?

दुर्ग// प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के गृह क्षेत्र दुर्ग में परिवहन नियमों को लेकर एक गंभीर शिकायत सामने आई है। नया पारा वार्ड क्रमांक 01 क्षेत्र में संचालित ‘रोहित ऑटो’ को लेकर शिकायतकर्ता ने सवाल उठाते हुए विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता द्वारा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को दिए गए आवेदन में शिकायत किया गया है कि संबंधित स्थान पर लंबे समय से ऑटो एवं दोपहिया वाहनों से जुड़ी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। शिकायत के साथ मौके की तस्वीर भी प्रस्तुत की गई है, जिसमें ‘रोहित ऑटो’ नाम से प्रतिष्ठान का बोर्ड दिखाई दे रहा है।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं..?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि लिखित शिकायत सामने आने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई..? क्या मौके का निरीक्षण किया गया..? क्या संचालित प्रतिष्ठान के दस्तावेज, वाहन पंजीयन, परमिट और अन्य वैधानिक अनुमतियों की जांच हुई…? इन सवालों का जवाब अब परिवहन विभाग से मांगा जा रहा है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि संबंधित प्रतिष्ठान और वहां संचालित गतिविधियां परिवहन विभाग के नियमों के अनुरूप हैं या नहीं।

विभाग की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल…

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में अब विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, बिना विभागीय जांच के प्रतिष्ठान को अवैध घोषित करना उचित नहीं होगा, लेकिन शिकायत के बाद जांच नहीं होना निश्चित रूप से सवाल खड़े करता है।

अब देखना होगा कि परिवहन विभाग इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और मौके की जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने कब तक लाता है।

सवाल सीधा है—शिकायत के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं? क्या विभागीय टीम ने जांच की है, और यदि की है तो उसका नतीजा क्या रहा..?

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button