क्या दुर्ग क्राइम ब्रांच में होगा बड़ा बदलाव..? कप्तान विजय अग्रवाल की नई लिस्ट पर सबकी नजर…

दुर्ग// जिले में लगातार सामने आ रहे अपराधों के बीच अब पुलिस की क्राइम ब्रांच पर भी सवाल उठने लगे हैं। चोरी, लूट, हत्या और चाकूबाजी जैसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई लगातार चर्चा में है, वहीं कुछ मामलों के लंबे समय से अनसुलझे रहने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल क्राइम ब्रांच की टीम में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में हैं..?
बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच में लंबे समय से पदस्थ कुछ स्टाफ को लेकर पुलिस महकमे के अंदर भी चर्चा है। ऐसे में क्या पुराने चेहरों को हटाकर नई टीम को मौका दिया जाएगा? क्या क्राइम ब्रांच के बीट और जिम्मेदारियों में बदलाव होगा..?
हालांकि, फिलहाल नई क्राइम ब्रांच लिस्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों को लेकर पुलिस पर नजरें टिकी हैं, उससे आने वाले दिनों में क्राइम ब्रांच में संभावित बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
अब सबकी नजरें कप्तान विजय अग्रवाल के अगले फैसले पर हैं।
क्या क्राइम ब्रांच में होगा बड़ा फेरबदल..?
क्या पुराने चेहरों की जगह नई टीम लेगी जिम्मेदारी..?
या फिर मौजूदा टीम पर ही कप्तान जताएंगे भरोसा..?
फिलहाल इन सवालों का जवाब पुलिस विभाग के अगले आदेश के बाद ही साफ होगा।



