दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में 88 स्थायी वारंटी गिरफ्तार…

राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, जिलेभर में ताबड़तोड़ दबिश…
दुर्ग// दुर्ग पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए, विशेष अभियान के तहत मात्र 24 घंटे के भीतर 88 फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में एक साथ चलाए गए सघन अभियान का परिणाम है।
वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में बनी विशेष टीम पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में विशेष टीमों का गठन कर फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए व्यापक रणनीति तैयार की। इसके बाद वारंटियों के संभावित ठिकानों और निवासों पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई।
जिलेभर में एक साथ चला अभियान…
पुलिस टीमों ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 88 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर, न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत वैधानिक कार्यवाही की। यह अभियान लंबित वारंटों के निराकरण और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे सतत प्रयासों का हिस्सा है।
थाना अनुसार गिरफ्तारी का आंकड़ा…
दुर्ग – 3
मोहन नगर – 9
अंजोरा – 6
नगपुरा – 2
पद्मनाभपुर – 6
भिलाई नगर – 8
भिलाई भट्टी – 4
नेवई – 1
सुपेला – 14
स्मृति नगर – 4
वैशाली नगर – 3
छावनी – 1
जामुल – 7
खुर्सीपार – 3
पुरानी भिलाई – 4
उतई – 5
अमलेश्वर – 2
नंदिनी – 6
कुल गिरफ्तार स्थायी वारंटी : 88
अपराध नियंत्रण की दिशा में मजबूत पहल
दुर्ग पुलिस द्वारा वर्षभर लगातार लंबित वारंटों की तामीली और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना है और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।
टीमवर्क की मिसाल…
इस सफल कार्रवाई में सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, बीट प्रभारियों, वारंटी तामीली टीमों एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीमों की तत्परता और समन्वय ने इस अभियान को सफल बनाया।
दुर्ग पुलिस का संदेश…
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फरार वारंटियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।



