मां-बेटा चला रहे थे गांजे का अवैध कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया भंडाफोड़

दुर्ग// थाना सुपेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डेरा बस्ती, फरीद नगर क्षेत्र में रेड कर अवैध गांजा बिक्री में संलिप्त मां-बेटे को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई का विवरण…
दिनांक 21 अप्रैल 2026 को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना सुपेला पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से डेरा बस्ती फरीद नगर में दबिश दी। मौके पर आरोपी नंदनी धुर्वे (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से लगभग 1.780 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹90,000) बरामद किया गया।
वहीं, विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 1.150 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹55,000), एक मोबाइल फोन एवं ₹300 नगद जप्त किया गया।
पूछताछ में बालक ने खुलासा किया कि उसे यह गांजा उसकी मां द्वारा बिक्री हेतु दिया जाता था और प्राप्त राशि आरोपी को सौंपी जाती थी।
कानूनी कार्रवाई…
इस मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 560/2026 पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध:
धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट
धारा 77, 78 जेजे एक्ट
के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटनास्थल…
डेरा बस्ती, फरीद नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री…
कुल गांजा : 2.930 किलोग्राम
मोबाइल फोन : 01 नग
नगदी : ₹300
कुल अनुमानित कीमत : ₹1,55,300/-
सराहनीय भूमिका…
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सहायक उप निरीक्षक राजीव उर्वसा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक अजीत यादव एवं आरक्षक गंभीर जाट की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।



