अन्य जिलेछत्तीसगढ़ रायपुर

12 घंटे में कमाल, 2 गुम बालिकाएं सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी…

रायपुर से भुसावल तक चला ऑपरेशन, CCTV और GRP की मदद से सुरक्षित मिलीं सहेलियां…
रायपुर// गुढ़ियारी थाना पुलिस ने मुस्तैदी और तेज कार्रवाई का शानदार उदाहरण पेश करते हुए, महज 12 घंटे के भीतर दो गुम बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना टल गई।
क्रमशः घटनाक्रम:–
जानकारी के अनुसार, दोनों बालिकाएं रामनगर क्षेत्र से बिना किसी को बताए घर से निकल गई थीं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
CCTV से मिला अहम सुराग:–
जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें पता चला कि दोनों बालिकाएं पुरी जाने वाली ट्रेन में सवार हुई थीं। बाद में उन्होंने ट्रेन बदलकर अहमदाबाद जाने का रुख कर लिया।
राज्य से बाहर तक चला सर्च ऑपरेशन:–
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, तत्काल जीआरपी से संपर्क साधा और समन्वय बनाते हुए, रायपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कर लिया।
क्या बोलीं बालिकाएं:–
प्राथमिक पूछताछ में बालिकाओं ने बताया कि वे केवल घूमने के उद्देश्य से घर से निकली थीं।
परिजनों ने जताया आभार:–
बालिकाओं के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
पुलिस का संदेश:–
पुलिस ने अपील की है कि अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button