अन्य जिलेकबीरधाम जिलाछत्तीसगढ़पंडरिया विधानसभा

रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना को ₹63.80 करोड़ की स्वीकृति, 8 गांवों के हजारों किसानों को मिलेगा स्थायी लाभ!

कबीरधाम// पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए वर्षों से लंबित एक ऐतिहासिक मांग आखिरकार पूरी हो गई है। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और दृढ़ संकल्प से डबल इंजन भाजपा सरकार ने क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए बहुप्रतीक्षित रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना के लिए ₹63 करोड़ 80 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह योजना पंडरिया विधानसभा के सिंचाई इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी किसान-हितैषी नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील और विकासोन्मुखी सरकार के मार्गदर्शन में स्वीकृत यह महत्वाकांक्षी परियोजना ग्राम बनियाकुबा, रेंगाबोड़ (कुंडा), ओड़ाडबरी, लोखान, सेन्हाभाटा, दुल्लापुर, बर्घरा और भुवालपुर सहित आसपास के गांवों के हजारों किसानों के लिए जीवनरेखा सिद्ध होगी।
योजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के लगभग 1620 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई हेतु पर्याप्त और सुनिश्चित जल उपलब्ध होगा। इससे किसान अब केवल मानसून पर निर्भर नहीं रहेंगे, बल्कि कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ किसानों की आय में भी उल्लेखनीय इजाफा होगा।
“यह केवल योजना नहीं, किसानों के भविष्य की नींव है”– भावना बोहरा
इस ऐतिहासिक स्वीकृति पर विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की जनता और किसान भाइयों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल सिंचाई सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसान सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विस्तार, रोजगार सृजन और पंडरिया विधानसभा के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना पंडरिया विधानसभा के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।
121 करोड़ से अधिक की सिंचाई परियोजनाएं पहले से प्रगति पर
विधायक भावना बोहरा ने बताया कि भाजपा सरकार के गठन के बाद से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। किसानों के हित में पहले से ही ₹121 करोड़ से अधिक की अनेक सिंचाई परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिनमें—
बकेला के पास हाफ नदी पर व्यपवर्तन योजना
रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य एवं नहर रिमॉडलिंग
क्रांति एवं देवसरा जलाशय की नहरों का रिमॉडलिंग, लाइनिंग व विस्तार
सुतियापाट मध्यम सिंचाई परियोजना की मुख्य व माइनर नहरों का विस्तार
महीडबरा जलाशय का जीर्णोद्धार
आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण
ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकट-कम-काजवे निर्माण
उद्वहन सिंचाई योजनाएं शामिल हैं।
पंडरिया को कृषि क्षेत्र में मिलेगी नई पहचान
भावना बोहरा ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संचय क्षमता कई गुना बढ़ेगी। किसानों को बारहमासी जल स्रोत उपलब्ध होंगे, जल संकट से राहत मिलेगी और कृषि उत्पादन व आय में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि किसानों के उज्ज्वल भविष्य, गांवों की खुशहाली और क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि की मजबूत नींव है। निश्चित रूप से ये परियोजनाएं पंडरिया विधानसभा को कृषि क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएंगी।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button