छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग-भिलाई

अफीम तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार!

दुर्ग// नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 205 ग्राम अफीम, नगदी, मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल सहित कुल 80,500 रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।
पुलिस के अनुसार 15 जनवरी को सूचना मिली थी कि सेक्टर-06 भिलाई स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में अफीम रखकर बिक्री की फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान बलवीर सिंह (65) वर्ष, निवासी सेक्टर-06 भिलाई नगर के रूप में हुई।
तलाशी में 205 ग्राम अफीम (कीमत करीब 40 हजार रुपये), 500 रुपये नगद, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ थाना भिलाई नगर में NDPS  एक्ट की धारा 22(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button