अन्य जिलेछत्तीसगढ़राजनांदगांव

अवैध मिट्टी खनन का आतंक:– धीरी गांव बना माफियाओं का गढ़, प्रशासन मौन…?

राजनांदगाव// थाना सोमनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धीरी में खेत बनाने के नाम से मिट्टी खनन माफिया लंबे समय से चल रहे अवैध मिट्टी खनन ने अब गंभीर रूप ले लिया है। जिम्मेदार विभागों की लापरवाही और उदासीनता के चलते खनन माफिया बेखौफ होकर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
दिन-रात मिट्टी से लदी ओवरलोड हाईवा गांव और मुख्य सड़कों से फर्राटा भर रही हैं। तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही हैं, वहीं किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन्हीं मार्गों से स्कूली बच्चे और ग्रामीण रोजाना आवाजाही करते हैं।
ग्राम धीरी से मिट्टी भरकर बीरेझर मार्ग होते हुए ईट भट्टे की ओर जा रही हाईवा ने स्थिति को और भयावह बना दिया है। भारी वाहनों के दबाव से सड़कें उखड़ रही हैं और उड़ती धूल से आसपास रहने वाले ग्रामीणों को सांस लेने तक में परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध खनन की जानकारी खनिज विभाग को बार-बार दी गई, लेकिन कोई ठोस जांच या कार्रवाई नहीं की गई। खनिज विभाग के अधिकारी से शिकायत के बावजूद केवल जांच का आश्वासन मिला, जबकि जमीनी स्तर पर खनन बदस्तूर जारी है।
ग्रामीणों में रोष है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह अवैध कारोबार किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता है। अब सवाल यह उठता है कि
क्या प्रशासन किसी हादसे के इंतजार में है?
या फिर खनन माफियाओं को खुली छूट दे दी गई है?
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल खनन पर रोक, ओवरलोड वाहनों की जब्ती और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button