अन्य जिलेकबीरधाम जिलापंडरिया विधानसभा

भाजपा सरकार में हर गाँव तक विकास पहुँच रहा है : विधायक भावना बोहरा…

कबीरधाम// पंडरिया विधानसभा में 55 करोड़ से अधिक की सड़क स्वीकृति– विकास की तेज़ रफ़्तार और जनविश्वास का प्रमाण : भावना बोहरा

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत विकास कार्यों को नई गति मिली है। केंद्र सरकार द्वारा भी प्रदेश में ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ ग्रामीण अधोसंरचना निर्माण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) अंतर्गत पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए 57.400 किलोमीटर लंबाई की 27 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु 55 करोड़ 23 लाख 97 हजार रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा को मिली इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा राजनांदगांव सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।

विधायक बोहरा ने कहा कि यह स्वीकृति भाजपा सरकार के जनविश्वास, जनसहयोग और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि समग्र विकास की रीढ़ होती है। नई सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सरल होगा, किसानों को फसलों के परिवहन में सुविधा मिलेगी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सहज होगी तथा रोजगार और व्यापार गतिविधियों को गति मिलेगी। इससे सामाजिक एवं सांस्कृतिक संपर्क भी और मजबूत होगा।

उन्होंने बताया कि डबल इंजन की भाजपा सरकार गाँव-गाँव तक पक्की सड़क पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। 55 करोड़ की यह स्वीकृति पंडरिया विधानसभा के भविष्य को मजबूत करेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। इसके पूर्व भी पंडरिया क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना कार्य प्रगति पर हैं। हमारा लक्ष्य है— मजबूत सड़क नेटवर्क, समृद्ध गाँव और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत।


पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन 27 सड़कें…

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माण हेतु स्वीकृत मार्ग…

देवसरा–पंडरीपथरा, सोमनापुर–मोतेसरा, भटरुसे–पथर्री कंझेटी, बोहिल–झूमर, भेलकी मुख्य, मार्ग–चुलटोला–बदनाटोला, बांगर मुख्य मार्ग–कोटनापानी, बांगर–धारटोला, देवानपटपर–चिकलापानी, बिरहुलडीह–करालु, महिडबरा–नवापारा, बांगर–आरुगटोला, दमगढ़ मुख्य, मार्ग–लुढुटोला–चारभाठा, दमगढ़–महुआपानी, बोहिल–फिफलीपानी, केसरमड़ा–गंडसरई, भैंसाडबरी–बंदराटोला, भेदरागढ़–भेदरागढ़ बैगापारा, डालामोहा–पिपराकछार, जखना–धोबे, दमगढ़–लुढुटोला, बदना मार्ग–कारीढाप, बिरहुलडीह–लिफडी, अमनिया बारटोला मार्ग–ढुलढुली–डोकरीगठिया, छिंदीडीह–टिकराटोला, कांदावानी–डेंगुरजाम–अमनिया, पैलपार–गोरखपुरखुर्द, पेंड्रा–पावले।

इन सभी सड़कों का निर्माण कुल 57.400 किमी लंबाई में 55 करोड़ 23 लाख 97 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button