छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग संभाग

नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई – 200 से अधिक आरोपी गिरफ्तार, 26 किलो गांजा जप्त!

दुर्ग// पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत दुर्ग, बेमेतरा और बालोद जिलों में पिछले 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान 250 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापामारी करते हुए पुलिस ने 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अभियान के लिए 80 से अधिक टीमों का गठन किया गया था, जिनमें 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे। इस संयुक्त कार्रवाई में गली-मोहल्लों और छोटी दुकानों के जरिए नशा बेचने वाले छोटे पैडलर्स के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान कुल 26 किलो गांजा, 126 लीटर शराब और नशीली टैबलेट जब्त की गईं।

जिलों में कार्रवाई का ब्यौरा!

बालोद: 50 ठिकानों पर दबिश, 31 आरोपी गिरफ्तार। इनमें 4 NDPS एक्ट, 4 आबकारी एक्ट तथा 23 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में गिरफ्तार।

बेमेतरा: 60 स्थानों पर छापामारी, 39 आरोपी गिरफ्तार। इनमें NDPS, आबकारी एवं प्रतिबंधात्मक एक्ट के प्रकरण शामिल।

दुर्ग: 160 स्थानों पर दबिश, 120 आरोपी गिरफ्तार। इनमें NDPS एक्ट के 16, आबकारी एक्ट के 23 और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के 89 प्रकरण दर्ज।


समाज पर असर!
इस कार्रवाई से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अभियान का उद्देश्य नशे और उससे जुड़े अपराधों पर पूर्ण विराम लगाना है। पुलिस प्रशासन ने इसे युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज में शांति-सुरक्षा कायम रखने की दिशा में एक बड़ी पहल बताया है!

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button