राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक, पाकिस्तान के अरशद नदीम को मिला स्वर्ण पदक

Ind24tv.com// भारत की स्वर्ण पदक की सबसे बड़ी उम्मीद गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में 89.45 के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम को स्वर्ण पदक मिला। नीरज का दूसरा थ्रो ही उनका एकमात्र वैध थ्रो रहा जिसमें उन्होंने 89.45 मीटर फेंका। इसके अलावा उनके पांचों प्रयास फाउल रहे। वहीं नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए दूसरा थ्रो ही 92.97 मीटर का लगाया । उन्होंने छठा और आखिरी थ्रो 91.79 मीटर का लगाया। पाकिस्तान का 1992 बार्सीलोना ओलंपिक के बाद यह पहला ओलंपिक पदक है। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button