राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

मनु भास्कर बनी ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली बेटी

Ind24tv.com// भारत की मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल का कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हरियाणा के झज्जर की 22 वर्षीय मनु शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली बेटी बन गईं। उन्होंने रविवार को फाइनल में 221.7 का स्कोर किया। मनु ने शूटिंग में पदकों का 12 साल का सूखा भी खत्म किया। शूटिंग में इससे पहले 2012 के लंदन ओलंपिक में विजय कुमार ने रजत और गगन नारंग ने कांस्य पदक जीता था। मनु के इस पदक के साथ ओलंपिक के दूसरे ही दिन देश का खाता भी खुल गया। मनु सिर्फ 0.1 अंक से स्वर्ण और रजत पदक की होड़ में आने से चूक गई। वह शुरू से दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी रहीं। स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक की लड़ाई में एक समय वह दूसरे स्थान पर थीं, लेकिन कोरियाई किम येजी के 10.5 के मुकाबले वह 10.3 का निशाना लगा पाईं, इससे उन्हें कांस्य पदक मिला। यह लगातार तीसरा ओलंपिक है जब देश को पहला पदक बेटी ने दिलाया है। इससे पहले रियो में साक्षी मलिक ने और टोक्यो में मीराबाई चानू ने देश के लिए पहला पदक जीता।

कोरियाई शूटर को ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण: स्वर्ण और रजत कोरियाई निशानेबाजों ओह ये जिन (243.2) और किम येजी (241.3) ने जीते। ओह ये जिन ने फाइनल में नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button