छत्तीसगढ़जगदलपुर

बिलासपुर से अब दिल्ली दूर नहीं, flight सेवा हुई शुरु! बस्तर भी जुड़ा एयर कनेक्टिविटी से

जगदलपुर, छत्तीसगढ़// मुख्यमंत्री विष्णु देव साइन ने 12 मार्च 2024 को अलायंस और एयर कंपनी की दिल्ली–बिलासपुर–दिल्ली और कोलकाता–बिलासपुर–कोलकाता हवाई सेवा का उद्घाटन किया था। जिससे अब बस्तर से बिलासपुर, दिल्ली और जबलपुर का सफर आसान हो जाएगा। जगदलपुर, बिलासपुर और दिल्ली के लिए शुक्रवार से फ्लाइट शुरू हो गई है। इस रूट पर एलायंस एयर फ्लाइट सेवा उपलब्ध कराएगी। फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। जिसमें सोमवार और शुक्रवार को दिल्ली-जबलपुर-जगदलपुर-बिलासपुर-दिल्ली की रूट पर चलेगी, जबकि बुधवार को दिल्ली-बिलासपुर-जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली रूट पर चलेगी। इसका सीधा फायदा बस्तर के यात्रियों को मिलेगा।

जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के डायरेक्टर विदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले 3 जून से फ्लाइट शुरू की जानी थी। लेकिन, समय और तारीख बदलकर 7 जून से इसकी शुरुआत कर दी गई है। कुछ दिनों के अंदर अन्य रूट पर भी सेवा शुरू की जाएगी। जिसकी प्लानिंग लगभग पूरी कर ली गई है।

सोमवार और शुक्रवार के लिए टाइम टेबल

• दिल्ली से टेकऑफ – सुबह 7:30 बजे

• जबलपुर में लैंडिंग – सुबह 9:40 बजे

• जबलपुर से टेकऑफ – सुबह 10:5 बजे

• जगदलपुर में लैंडिंग- सुबह 11:20 बजे

• जगदलपुर से टेकऑफ सुबह 11:45 बजे

• बिलासपुर में लैंडिंग – दोपहर 12:50 बजे

• बिलासपुर से टेकऑफ दोपहर 1:15 बजे

• दिल्ली में लैंडिंग – दोपहर 3:55 बजे

बुधवार के लिए टाइम टेबल

• दिल्ली से टेकऑफ – सुबह 7:50 बजे

• बिलासपुर में लैंडिंग – सुबह 10:35 बजे

• बिलासपुर से टेकऑफ – सुबह 11:00 बजे

• जगदलपुर में लैंडिंग- दोपहर 12:5 बजे

• जगदलपुर से टेकऑफ- दोपहर 12:30 बजे

• जबलपुर में लैंडिंग – 1.55 बजे

• जबलपुर से टेकऑफ – दोपहर 2.20 बजे

• दिल्ली में लैंडिंग – शाम 4.25 बजे

हाई कोर्ट जाने वालों को मिलेगा फायदा

जगदलपुर से बिलासपुर के लिए फ्लाइट शुरू होने से इसका सीधा फायदा वकील और स्टूडेंट्स को मिलेगा। हाई कोर्ट के काम से जाने वाले लोग अब सीधे 1 से डेढ़ घंटे में बिलासपुर पहुंच जाएंगे। अभी सड़क मार्ग से लगभग 12 से 14 घंटे लगते हैं। इसी तरह बिलासपुर में एजुकेशन के लिए जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी इसका सीधा फायदा होगा।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button