अन्य जिलेअन्य राज्यछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में कवर्धा के खिलाड़ी हुए चयनित

कवर्धा, छत्तीसगढ़// शहर के अग्रणी पीजी कॉलेज कवर्धा के चार सॉफ्टबॉल खिलाड़ी छात्राओं का चयन ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में हुआ हैं। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी चयनित खिलाड़ी हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के राष्ट्रिय टीम को प्रतिनिधित्व करेंगे। ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एलपी यूनिवर्सिटी, जालंधर, पंजाब में 4 से 8 जून 2024 तक आयोजित है। उपरोक्त प्रतियोगिता में राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों का चयन उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर हुआ हैं। ज्ञात हो कि इन्हीं खिलाड़ियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन से कवर्धा में आयोजित विश्विद्यालय इंटर कॉलेज सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का खिताब को पीजी कॉलेज कवर्धा के महिला टीम अपने समस्त प्रतिद्वंदी कालेज टीम को परास्त करके विजेता बनी थी। महाविद्यालय के खिलाड़ी छात्राओं की ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में चयन होने से पूरे महाविद्याल में हर्ष का माहौल है। क्रीड़ा अधिकारी केपी माहुले ने बताया कि, ये सभी खिलाड़ी नित्य सॉफ्टबॉल खेल कौशल का प्रशिक्षण करते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीएस चौहान एवं समस्त अधिकारी, कर्मचारी चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किए।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button