अंतरिक्ष स्टार्टअप अग्निकुल ने रचा इतिहास, लॉन्च किया अग्निबाण रॉकेट

Ind24tv.com// अंतरिक्ष स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस ने देश के पहले निजी लॉन्वपैड से स्वदेशी 3 डी- प्रिंटेड सेमी क्रायोजेनिक रॉकेट अग्निबाण का सफल परीक्षण कर इतिहास रच दिया। निजी स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस के बाद चेन्नई की अग्निकुल कॉसमॉस यह कामयाबी हासिल करने वाली दूसरी कंपनी बन गई है।
अग्निकुल ने बृहस्पतिवार को सुबह 7:15 बजे श्रीहरिकोटा में धनुष लॉन्चपैड से एकल चरण रॉकेट अग्निबाण सोर्टेड (सब ऑर्बिटल टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर) का सफल परीक्षण किया। रॉकेट 8 कम ऊंचाई तक जाने के लिए डिजाइन किया गया था इसके बाद इसे समुद्र में गिरा दिया गया प्रशिक्षण की कोई लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की गई मिशन लोन से स्पलैशडाउन होने तक दो मिनट तक चला।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अग्निबाण सॉर्टड-01 मिशन के सफल प्रक्षेपण को बड़ी उपलब्धि बताया है इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा 3D प्रिंटेड सेमी क्रायोजेनिक इंजन फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम समेत सहित कई प्रथम सफलताओं से स्वदेशी डिजाइन और नवाचार की क्षमता का पता चलता है वहीं भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र के अध्यक्ष पवन गोपनायका का ने कहा अग्निबाण सॉर्टेड का सफल प्रक्षेपण न केवल अग्निकुल के लिए मिल का पत्थर है बल्कि निजी क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है।



