छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईविविध ख़बरें

छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव है जारी, 17 और 18 जनवरी को कुछ जिलों में बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में 17 और 18 जनवरी को बारिश की चेतावनी: सरगुजा संभाग के सभी जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे; बलरामपुर सबसे ठंडा

दुर्ग छत्तीसगढ़// उत्तर से आ रही हवाओं के कारण सरगुजा संभाग के सभी जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। रविवार को बलरामपुर में सबसे कम 5.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक सोमवार को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर में न्यूनतम पारा 17.1 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था।

बिलासपुर में रात का पारा 1 डिग्री बढ़ा
ठंड के बीच बिलासपुर में रात का पारा 1 डिग्री बढ़ा है। शनिवार को रात का तापमान 13 डिग्री था जो बढ़कर 14 डिग्री पहुंच गया। दिन का तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 2 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान ऐसा ही रहेगा। वहीं दुर्ग जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिला है। रविवार को रात का पारा 14.2 डिग्री था। वहीं दिन का पारा 30.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड
सरगुजा संभाग में पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान औसत से 3 से 4 डिग्री कम है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा, जो औसत से 3 डिग्री कम था। कोरिया में रात का पारा 7.9 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

रविवार को ऐसा रहा अधिकतम तापमान

• रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा।

• दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

• बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा।

• पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री ।

• अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

• जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button