छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

21 से 30 दिसम्बर तक किया जाएगा बंधक श्रमिक सर्वेक्षण कार्यक्रम का आयोजन

दुर्ग छत्तीसगढ़// श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में बंधक श्रमिक सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। उक्त सर्वेक्षण हेतु जिला स्तरीय सतर्कता समिति द्वारा नेहरू युवा केन्द्र, दुर्ग को सर्वेक्षण एजेंसी चिन्हित किया गया है। सहायक श्रमायुक्त दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार उक्त सर्वेक्षण एजेंसी के वालिंटियर्स एवं सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, दुर्ग के श्रम निरीक्षक के सहयोग से 21 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2023 तक दुर्ग जिले में स्थित संस्थाओं उद्योग/इंट भट्ठा/कृषि फॉर्म एवं नगरीय निकाय में स्थित दुकान व होटल में सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। सर्वेक्षण हेतु 500 संस्थानों का चिन्हांकन किया गया है। जहाँ 2000 श्रमिकों से सर्वे प्रपत्र भरवाया जायेगा।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button