छत्तीसगढ़रायपुर

पीएलएफ में छत्तीसगढ़ पावर जनरेशन कंपनी देश में अव्वल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर, छत्तीसगढ़// वित्तीय वर्ष 2023-24 के परफार्मेस में 84.45 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ राज्य पावर जनरेशन कंपनी को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) द्वारा देश में स्टेट सेक्टर की 33 कंपनियों, निगमों-मण्डलों के कामकाज का मूल्यांकन करते हुए यह रैंकिंग जारी की गई है। इसके पहले छत्तीसगढ़ को एक बार देश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ था लेकिन प्रथम स्थान पहली बार वर्ष 2023-24 में ही प्राप्त हुआ है।
जनरेशन कंपनी द्वारा और भी अनेक कीर्तिमान बनाए गये हैं। छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 अनेक बड़ी एवं महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरा रहा। विगत वित्तीय वर्ष 2022-23 के 17,703 मिलियन यूनिट की तुलना में इस वर्ष 2023-24 में 21,068 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान रचा गया। इसके पूर्व जनरेशन कंपनी का अपना हो कीर्तिमान वर्ष 2018 में 21.277 मिलियन यूनिट का था। सीईए द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार परफार्मेस में छत्तीसगढ़ पावर जनरेशन कंपनी ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। छत्तीसगढ़ का पीएलएफ सवर्वाधिक 84.45% रहा है। 83.99% के साथ सिंगरौली दूसरे स्थान पर है। तृतीय स्थान पर पश्चिम बंगाल (82.31% पी.एल.एफ), चतुर्थ स्थान पर तेलंगाना (79.63% पी. एल. एफ) और पाचवें क्रम पर ओडिशा (77.20% पी.एल.एफ) है। इसके बाद क्रमशः आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र तथा उत्तरप्रदेश आदि की पावर जनरेशन कंपनियां रहीं।

लगातार बढ़ता गया पीएलएफ
छत्तीसगढ़ राज्य पावर जनरेशन कंपनी को उपलब्धियों में बिजली घरों के बेहतर और निरंतर कार्य करने का एक पैमाना प्लांट लोड फैक्टर भी होता है। वर्ष 2019-20 में छत्तीसगढ़ पावर जनरेशन कंपनी का पी.एल.एफ 67.32 प्रश था, जो हर साल बढ़ते हुए क्रमशः वर्ष 2020-21 में 69.49, वर्ष 2021-22 में 70.40, वर्ष 2022-23 में 71.18 प्रश हुआ और अब वर्ष 2023-24 में बढ़कर 84.45 हो गया।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई
जनरेशन कंपनी द्वारा वितीय वर्ष 2023-24 में 84. 45 प्रतिशत पी.एल.एफ. की उपलब्धि अर्जित करने और इसके साथ ही प्रथम बार देश में स्टेट सेक्टर में प्रथम स्थान हासिल करने को मुख्यमंत्री विष्णुदेव माग ने अत्यंत गौरवशाली निरूपित किया है। इसके लिए उन्होंने जनरेशन कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह मुशासन के प्रति उनके दृढ संकल्पों और तत्परता का परिणाम है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button