छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

कल 30 अक्टूबर को सुबह “रन फॉर युनिटी” का आयोजन  को

दुर्ग, छत्तीसगढ़// अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अरविंद एक्का की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। एडीएम एक्का ने बैठक में रन फॉर युनिटी के आयोजन, राज्योत्सव की तैयारी और समय सीमा प्रकरणों की निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को प्रति वर्ष पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। चुंकि 31 अक्टूबर को दीपावली के अवसर पर शासकीय अवकाश होने के कारण रन फॉर युनिटी का आयोजन 30 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है।

एडीएम ने बताया कि जिला मुख्यालय दुर्ग में रन फॉर युनिटी का आयोजन 30 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे रविशंकर स्टेडियम परिसर से प्रारंभ होगा। इसमें शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित होंगे। यह दौड़ रविशंकर स्टेडियम से प्रारंभ होकर गांधी प्रतिमा, जिला अस्पताल, बस स्टैण्ड से चर्च होते हुए पुनः रविशंकर स्टेडियम परिसर में समाप्त होगी। यहां पर सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय एकता की शपथ लेंगे। इसी प्रकार सभी शासकीय कार्यलयों में भी 30 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ लेंगे। एडीएम एक्का ने राज्योत्सव के संबंध में अवगत कराया कि शासन के मार्गदर्शी निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में 5 नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन पुरानी गंज मंडी में किया जाएगा। 1 नवंबर से 6 नवंबर तक सभी शासकीय भवनों में रौशनी की जाएगी।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button