उरला में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 30 नग देसी मसाला जब्त,आरोपी गिरफ्तार…

पुलिस की सख्ती से मचा हड़कंप, लगातार जारी रहेगा अभियान…
दुर्ग// उरला क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसते हुए पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उरला पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में देसी मसाला शराब बरामद की है।
आरोपी गिरफ्तार, शराब जब्त…
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेंद्र सागरवंशी (30 वर्ष), निवासी रामनगर उरला के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 30 पाव देसी मसाला शराब जब्त की गई है, जिसे अवैध रूप से रखा और बेचा जा रहा था।
मामला दर्ज, जांच जारी…
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 273/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।
टीम की सतर्कता से मिली सफलता….
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी केशव कौशले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार, आरक्षक राजेश्वर साहू एवं आरक्षक कमलेश यादव की सक्रिय सहभागिता रही, जिनकी मुस्तैदी से यह सफलता हासिल हुई।
अवैध कारोबारियों पर सख्त नजर….
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



