झंडा विवाद, जवान के घर पहुँचे भाजयुमो अध्यक्ष:– जीत हेमचंद यादव




दुर्ग// ग्राम मचांदूर में ईद पर्व पर भगवा झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद अब बड़ा रूप ले चुका है। सोशल मीडिया पुलिस के जवान द्वारा आर्मी के जवान को धमकाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर देशभर में आलोचनाएं तेज हो गई है साथ ही साथ हिंदी संगठनों का भी विरोध जारी है। इसी तारतम्य में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा दुर्ग भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आर्मी जवान के घर पहुँचे और भगवा झंडा फहराकर समर्थन जताया।
दरअसल, ईद के मौके पर मोहल्ले में हरे झंडे लगाए गए थे। इसी दौरान आर्मी जवान कौशल निषाद ने अपने घर पर भगवा झंडा लगाया। वायरल वीडियो के अनुसार रात में दो पुलिसकर्मी उसके घर पहुँचे और झंडा उतारने का दबाव बनाने लगे। जवान के मना करने पर कथित रूप से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई। जवान ने पुलिस को बताया कि वह आर्मी सर्विस में है, लेकिन इसके बावजूद उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार हुआ।
यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठनो ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर एसपी से शिकायत की थी। उनका आरोप है कि मचांदुर इलाके में बड़ी संख्या में मुस्लिम परिवार अवैध रूप से बसे हुए हैं, जिनकी जांच की जानी चाहिए।
फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उस आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।



